फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Review of Joshimath bypass to Lambagad

जोशीमठ बाईपास को लेकर लामबगड़ तक लिया जायजा

Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Review of Joshimath bypass to Lambagad
सुप्रीम कोर्ट की हाईपावर कमेटी ने जोशीमठ पहुंचकर ऑलवेदर रोड का निरीक्षण किया। कमेटी के सदस्यों ने जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर परियोजना निर्माण पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

हाईपावर कमेटी के अध्यक्ष रवि चोपड़ा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न जगहों पर ऑलवेदर रोड का निरीक्षण किया। टीम लामबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करने भी पहुंची। निरीक्षण के बाद कमेटी के सदस्यों ने जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ नगर पालिका सभागार में बैठक की। संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से वार्ता में उन्हें आश्वासन दिया गया कि हेलंग से जोशीमठ तक डबल लेन सड़क बनाई जाएगी। हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग निर्माण से जोशीमठ को भौगोलिक दृष्टि से खतरा है। कमेटी के अध्यक्ष रवि चोपड़ा ने कहा कि उनकी राय पर विचार किया जाएगा। सामाजिक और धार्मिक भावना को देखते हुए जोशीमठ होकर ऑल वेदर रोड बने, यह जनभावना है। उन्होंने जोशीमठ से रोड निर्माण में कई तकनीकी खामियां भी बताईं। कहा कि हर साल यात्रा में ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। जोशीमठ में जाम की भी बड़ी समस्या है। इस अवसर पर तकनीकी कमेटी के सदस्य हेमंत ध्यानी, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, अतुल सती, ऋषि प्रसाद सती, कमल रतूड़ी और भगवती प्रसाद कपरवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

107 दिनों से चल रहा आंदोलन स्थगित
जोशीमठ। हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के विरोध में 107 दिनों से चल रहा जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। जोशीमठ के मुख्य चौराह पर आयोजित कार्यक्रम में संघर्ष समिति के प्रवक्ता अतुल सती ने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से एक प्रतिनिधिमंडल मिला था, जिसमें हेलंग से जोशीमठ तक डबल लेन राजमार्ग बनाने का आश्वासन मिला था। इसके बाद गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के अनुरोध पर आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed