{"_id":"61c5ce2c95eb885b7049ef5b","slug":"revenue-police-did-not-get-dinesh-s-mobile-on-the-spot-gopeshwar-news-drn3996904119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व पुलिस को मौके पर नहीं मिला दिनेश का मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व पुलिस को मौके पर नहीं मिला दिनेश का मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूनी गांव में बृहस्पतिवार को दंपति सहित तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को गमगीन माहौल में सभी का गांव के पैतृक घाट चिराणा में अंतिम संस्कार किया गया। मामले में अभी तक राजस्व पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि राजस्व पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। घूनी गांव के ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने जिलाधिकारी से घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई है।
बृहस्पतिवार को घूनी गांव के दिनेश लाल, उनकी पत्नी बीरा देवी और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बच्चों और उनकी माता के शव गौशाला वाले घर में पड़े मिले, जबकि दिनेश दूसरे घर में पंखे की कुंडी पर रस्सी के सहारे लटका मिला था। मामले में किसी परिजन की ओर से राजस्व पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है, जिससे घटना से संबंधित कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है। राजस्व पुलिस अपने स्तर से ही मामले की छानबीन में जुटी है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि मेडिकल टीम विसरा सैंपल जांच के लिए ले गई है। गौशाला वाले घर में एक पाउडर का बैग बरामद हुआ है, जिसे सील बंद कर दिया गया है। इसे भी जांच के लिए भेजा जाएगा। राजस्व पुलिस को यह अंदेशा है कि दिनेश लाल ने खुद ही अपने परिवार को मारा होगा और उसके बाद आत्महत्या कर ली होगी। घर के सभी सदस्यों की मौत हो चुकी है, जिससे राजस्व पुलिस को घटना की सही-सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। राजस्व पुलिस विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि दिनेश का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है। उसकी पत्नी बीरा देवी के पास पिछले कई महीनों से मोबाइल नहीं था। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मामले में अभी तक राजस्व पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। राजस्व पुलिस को अपने स्तर से घटना की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।