{"_id":"5f26d5a98ebc3e63c76c6c3c","slug":"resolve-to-protect-environment-by-tying-defense-thread-on-trees-gopeshwar-news-drn3519551144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रेरणा जागृति समिति की ओर से पंडित दीन दयाल पार्क में वन रक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधे गए। इस दौरान हुई गोष्ठी में समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, सभासद ऊषा फर्स्वाण, जिला मंत्री भरत सिंह गड़िया, चंदन कुमार, शैलेंद्र पंवार, सुधाकर गौड़, अरविंद बाबा, आशा नेगी, रेखा राणा, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
हैंडमेड राखी प्रतियोगिता में वंशिका, नवीन अव्वल
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर/गोपेश्वर। श्रीगुरुराम पब्लिक स्कूल तिलणी, रुद्रप्रयाग में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने बताया कि प्राथमिक, जूनियर और सीनियर स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन राखी तैयार की हैं। वहीं कीर्तिनगर स्थित होली एंजिल स्कूल देवली में आयोजित हैंडमेड राखी प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में कक्षा 4 की वंशिका, जूनियर वर्ग में कक्षा 7 के नवीन रावत अव्वल रहे। प्रधानाचार्य अजय प्रकाश जोशी ने बताया कि प्राइमरी वर्ग में कक्षा के 5 के प्रियांशु दूसरे और हर्षित बडोला तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान पर कक्षा 8 की प्रियांशी जोशी और तृतीय स्थान पर कक्षा 7 के रुद्रेश बिष्ट रहे। प्रतियोगिता प्रभारी विजय प्रकाश जोशी और कुलदीप कुमार ने विजेताओं को बधाई दी। वहीं गोपेश्वर में नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से आयोजित बेस्ट राखी प्रतियोगिता में जिले की 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्राची रावत प्रथम, कुसुम राय द्वितीय और जोमा देवी तृतीय रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
बिच्छू घास के रेसों से बनाई मनमोहक राखियां
गोपेश्वर। नंदप्रयाग के झूलाबगड़ की महिलाओं ने कंडाली (बिच्छू घास) के रेसों से राखियां बनाई हैं। इन राखियों की बाजार से डिमांड आ रही है। आज रक्षा बंधन पर महिलाएं भाईयों की कलाई पर बिच्छू घास से बनी राखियां पहनाएंगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत नंदप्रयाग में बिच्छू घास पर्याप्त मात्रा में होती है। झूलाबगड़ वार्ड में भोटिया जनजाति की महिलाओं ने इस घास के रेसों से मनमोहक राखियों बनाई हैं। कुसुम रावत और किरन रावत का कहना है कि बिच्छू घास काटकर उसकी टहनियों को उबालने के बाद उससे रेसे निकाले गए। इन रेसों पर कलर व डिजाइन देकर राखियां बनाई गईं। अभी चार सौ राखियां बनाई हैं। बाजार से भी इन राखियों की डिमांड मिल रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव का कहना है कि महिलाओं की बिच्छू घास से बनाई राखियां सबको भा रही हैं। ब्यूरो