Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Reprimanded for not handing over STP to Jal Sansthan

Chamoli News: सुबह सात बजे घर-घर कूड़ा उठान की निगरानी करेंगे ईओ

Thu, 26 Dec 2024 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Dec 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for not handing over STP to Jal Sansthan
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम संदीप तिवारी। संवाद 
फोटो-
विज्ञापन

जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
एसटीपी जल संस्थान को नहीं सौंपने पर लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कर्णप्रयाग में नमामि गंगे की ओर से बनाए गए तीन एसटीपी में से दो अभी तक जल संस्थान को नहीं सौंपने (हैंडओवर) पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि एक जनवरी तक दोनों एसटीपी जल संस्थान को सौंप दिए जाएं। इसके साथ ही सभी ईओ को सुबह सात बजे घर-घर कूड़ा उठान की निगरानी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। डीएम ने कहा कि जिले में संचालित सभी एसटीपी का हर महीने निरीक्षण किया जाए। उन्होंने हल्दापानी क्षेत्र में सीवर नेटवर्क और एसटीपी निर्माण के लिए जल संस्थान को प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निकाय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने और सोर्स सेग्रिगेशन पर विशेष फोकस करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी सुबह सात बजे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर कूड़ा उठान (डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन) की निगरानी करें और खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। नालों का पानी सीधे नदी में न डाला जा रहा हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। गंगा संरक्षण समिति के सदस्य सचिव/प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे ने जिले में एसटीपी के संचालन व उससे जुड़े नालों के बारे में जानकारी दी।बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, पीडी आनंद सिंह, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव, ईओ गोपेश्वर मानवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed