{"_id":"57a8c0d94f1c1b9976ee460e","slug":"representatives-will-resign-declaring-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधि देंगे इस्तीफा, आत्मदाह का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधि देंगे इस्तीफा, आत्मदाह का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगो का निस्तारण न होने से नाराज सूयालकोट घाटी के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जनप्रतिनिधि पदों से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदर्शन के बाद हुई महापंचायत में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि आंदोलन को उग्र करने के लिए भूखहड़ताल, चक्काजाम, सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी के साथ ही आत्मदाह भी किया जाएगा। पिंडारी संघर्ष समिति की बैनर तले प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घाटी के एक दर्जन से अधिक गांव आज भी सड़क के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
पांच से अधिक गांव आज भी बिजली से नहीं जुड़ पाए हैं। कहा कि क्षेत्र में न तो बैंक है न अस्पताल। सूयालकोट घाटी के ग्रामीण एक अगस्त सड़क, बिजली, दूरसंचार, बैंक आदि मांगो को लेकर बेमियादी धरने पर है।
विज्ञापन
दलबीर दानू के संचालन में समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, बलबीर घुनियाल, महाबीर बिष्ट, हिम्मत रावल, लखन रावत, गोविंद गड़िया, केडी मिश्रा, गोपाल दानू, नंदा देवी, मोहन सिंह, जसपाल गड़िया, सुरेंद्र बिष्ट, पुष्कर फर्स्वाण, मंजू परिहार, पार्वती गड़िया, पुष्पा जोशी, हरेंद्र गड़िया, कमला देवी, हेमवती नंदन मिश्रा, नरेंद्र बागड़ी, कमला देवी, बलवंत सिंह, मोहन राम, हरेंद्र कोटेड़ी, नंदन गड़िया, खिलाप सिंह, पुष्कर गड़िया, हरूली देवी, हुकम दानू, पुष्पा देवी, कंचन बिष्ट, लीलाधर जोशी, नंदन बिष्ट आदि ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।