फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Renovation of Kubera temple starts with worship

पूजा-अर्चना के साथ कुबेर मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू

Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Renovation of Kubera temple starts with worship
जोशीमठ ब्लॉक के पांडुकेश्वर स्थित भगवान कुबेर जी के पौराणिक मंदिर के जीर्णोद्धार का काम पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति सहित अन्य दानियों के सहयोग से मंदिर को भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पांडुकेश्वर गांव के कुबेर चौक के पास पौराणिक कुबेर मंदिर जीर्णशीर्ण हो गया था। मंगलवार को कुबेर देवरा समिति की ओर से मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाया गया। भूमि पूजन से पूर्व ग्रामीणों ने कुबेर जी और उद्धव जी के शीतकालीन पूजा स्थल योगध्यान और भगवान बासुदेव मंदिर में पूजा की। गांव के नंदा देवी मंदिर में कुबेर, घंटाकर्ण और नंदा के पाश्वों ने जीर्णोद्धार कार्य सफल बनाने का आशीर्वाद दिया। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से कुबेर देवरा समिति को 30 लाख रुपये का चेक दिया गया। मंदिर में नक्काशीदार पत्थर बदरीनाथ के बालक योगेश्वर नाथ महाराज देंगे। निर्माण में घनानंद महाराज सात लाख रुपये का सहयोग देंगे वहीं ग्रामीणों ने भी इसके लिए खुलकर दान किया है। इस अवसर पर बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अपर धर्माधिकारी सत्य प्रकाश चमोला, घंटाकर्ण पश्वा संजीव भंडारी, कुबेर देवता के पश्वा अखिल पंवार, नंदा माता के पश्वा भगत सिंह मेहता, उन्याणी के पश्वा मनीष चौहान, भ्यूंडार नंदा माता के पश्वा संजय रावत, कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष अनूप भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed