फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Remembering Mother Nav Durga removes all troubles.

Chamoli News: मां नव दुर्गा के स्मरण से कष्ट हो जाते हैं दूर

Wed, 03 Dec 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 03 Dec 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Remembering Mother Nav Durga removes all troubles.
कर्णप्रयाग। नगर के पौराणिक कर्णमंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथद्सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। कथा वाचक आचार्य प्रमोद चमोली ने कहा कि मां नव दुर्गा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के सभी सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने देवी दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की शक्तियों का वर्णन किया। कहा कि मां नवदुर्गा ने विभिन्न स्वरूपों में आसुरी शक्तियों का संहार कर त्रिभुवन की रक्षा की है। आयोजन में उमा शंकर सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश रतूड़ी, सचिव केपी सती, मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद ड्यूंडी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


पांडव नृत्य देखने के लिए पहुंच रहे ग्रामीण
गैरसैंण/नारायणबगड़। गैरसैंण और नारायणबगड़ के गांवों में इन दिनों पांडव लीला का आयोजन किया जा रहा है। गैरसैंण के बछुवाबांण में आयोजित पांडव लीला के पंद्रहवें दिन देव नृत्य देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान पांडव और कौरवों के पश्वाओं ने अवतरित होकर पौराणिक गाथा का वर्णन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पान सिंह नेगी, नंदन सिंह नेगी, संजय बिष्ट, हीरा सिंह मौजूद रहे। नारायणबगड़ के बमियाला गांव के पौराणिक पांडव चौक में हनुमान ध्वज को स्थापित कर पांच दिवसीय पांडव लीला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ढोल दमाऊं की थाप पर क्षेत्रपाल, भूमियाल देवता और पांडवों के पश्वाओं ने देव नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर समिति के गोवाल सिंह, मनोज सिंह नेगी, गब्बर सिंह, सोबन सिंह, मान सिंह सहित युवक और ममंद के सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed