{"_id":"6a4a3f5affd4fbce1a094454","slug":"relief-from-rainwater-issues-for-gauchars-bhattnagar-and-saketnagar-chamoli-news-c-48-kpg1001-125022-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर के भट्टनगर, साकेतनगर को बरसाती पानी से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर के भट्टनगर, साकेतनगर को बरसाती पानी से मिलेगी निजात
विज्ञापन
23 लाख रुपये के टेंडर हुए जारी, जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद
- एनएच के बनाए गए स्कपरों से होकर वार्डों में जाता है पानी, आवासीय मकानों सहित खेतों को पहुंचाता है नुकसान
कर्णप्रयाग। नगर पालिका गौचर ने साकेतनगर और भट्टनगर के निवासियों को बरसाती पानी की समस्या से राहत देने की योजना बनाई है। इसके लिए करीब 23 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। पालिका एनएच के तीन स्कपरों पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन नाली और ह्यूम पाइप लगाएगी।
यह कार्य आवासीय मकानों में घुसने वाले बरसाती पानी की निकासी के लिए किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। बदरीनाथ हाईवे पर बने तीन स्कपरों से बरसाती पानी इन वार्डों में घुसता था। इससे लोगों के घरों, पैदल रास्तों और खेतों को नुकसान पहुंचता था। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा भी रहता था। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए तीन अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अब ह्यूम पाइप लगाकर पानी को आबादी क्षेत्र से बाहर निकाला जाएगा। इस योजना से वार्ड के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
दीपक कुमार
जारी-