{"_id":"680786d578ca4c73e30a8e89","slug":"release-of-annual-magazine-of-goyash-trust-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114225-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोयश ट्रस्ट की वार्षिक पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोयश ट्रस्ट की वार्षिक पत्रिका का विमोचन
Tue, 22 Apr 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। गोयश ट्रस्ट की वार्षिक पत्रिका का मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने एक समारोह में विमोचन किया। पालिका सभागार में आयोजित समारोह में ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. गीता मैंदुली ने बताया कि ट्रस्ट साहित्य, कला, प्राथमिक स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा, पर्यावरण, कृषि, तथा महिला सशक्तीकरण जैसे मुख्य बिंदुओं पर कई वर्षों से धरातल पर कार्य कर रहा है। संस्था की ओर से एक हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की गई है। मुख्य अतिथि गणेश शाह ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर ट्रस्ट की प्रदेश प्रभारी चंद्रकला नौटियाल, जिला संयोजक पुष्पराज सिंह, महिला संयोजक बसंती देवी, महिला सह संयोजक पुष्पा पंवार, जिला प्रभारी राधा बिष्ट, विपिन नौटियाल, पूनम खंडूड़ी, मीना कंडवाल, देवकी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद