फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Registrations for the Mana Pass MTV Challenge to begin on the 23rd.

Chamoli News: माणा पास एमटीवी चैलेंज के लिए 23 से होंगे पंजीकरण

Mon, 20 Jul 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 20 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Registrations for the Mana Pass MTV Challenge to begin on the 23rd.
25 से 28 सितंबर तक होगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी-
ज्योतिर्मठ। माणा पास एमटीवी चैलेंज प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 15 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक किया जाएगा।

स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की शुरुआत बदरीनाथ से होती है, जहां से प्रतिभागी दुपहिया वाहनों के माध्यम से दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल दर्रों में शामिल माणा पास तक पहुंचते हैं। यह प्रतियोगिता साहसिक खेलों के साथ ही सीमांत क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा देती है। आयोजक अजय भट्ट ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से पंजीकरण शुरू होंगे और प्रतिभागियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। आयोजन में देशभर के साहसिक खेल प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed