फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Refund the amount withdrawn after getting debit card information

डेबिट कार्ड की जानकारी साझा करने पर हुई ठगी

Fri, 27 May 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Refund the amount withdrawn after getting debit card information
डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर ठगों ने लंगासू के एक व्यक्ति के खाते से करीब नौ हजार रुपये निकाल लिए। हालांकि साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित के खाते में उसकी धनराशि वापस करवा दी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी साइबर नताशा सिंह ने कहा कि 24 मई को मनोज बहुगुणा, निवासी-लंगासू ने साइबर सेल पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने गूगल पर यात्रा डॉट काम कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया जिस पर अन्य व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उससे उसके डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली और उसके खाते से 9211 रुपये निकाल लिए। साइबर सेल की ओर से शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में 9211 रुपये की धनराशि वापस कराई। पुलिस अधिकारी ने किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed