फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rawal god Gaucher Fair opened with Puja

रावल देवता की पूूजा के साथ गौचर मेले का आगाज

Mon, 14 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Mon, 14 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र के आराध्य देव रावल देवता की पूजा के साथ सोमवार को 66वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और मार्च पास्ट किया। सात दिवसीय मेले का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम सिंह और बख्तावर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।    

विज्ञापन


मेले के संस्थापक सदस्य स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल तथा देश के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के चित्र का अनावरण स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी से लेकर शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले हर छात्र को छोटी-बड़ी सभी बीमारी का इलाज मुफ्त कराने का बीड़ा सरकार ने उठाया है।
विज्ञापन


इसके बाद मेले में कार्यक्रम शुरू हुए। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में राखी रावत प्रथम, आशीष द्वितीय और मोहित मैठाणी तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग में कीर्तिमान प्रथम, प्रज्ञा पारिमिता द्वितीय और स्निग्धा तृतीय रही। शिशु प्रदर्शनी की 0 से 1 वर्ष की आयु वर्ग में आरुष प्रथम, चिराग द्वितीय और सार्वी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 से 3 आयु वर्ग में काव्यांजलि प्रथम, प्रविष्ठ द्वितीय, अंशिका तृतीय रहीं। 3 से 5 वर्ष में रिधिमा प्रथम, गर्व पाल द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रही। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई का भरोसा स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने दिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी और सुभाष गैरोला, राधा देवी, लक्ष्मण सिंह रावत, डीएम विनोद कुमार सुमन, मेलाधिकारी केएन गोस्वामी आदि मौजूद थे।       

16 को उत्तराखंड बोली भाषा संस्थान का शिलान्यास      
समारोह में विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड बोली भाषा संस्थान का मुख्यालय गौचर में खोला जाएगा। सीएम हरीश रावत 16 नवंबर को संस्थान का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि रमेश सिदोला को बोली भाषा संस्थान का सदस्य मनोनीत किया गया है।

500 मीटर दौड़ में गौरव-सीता प्रथम
मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के पहले दिन हुई 500 मीटर दौड़ के प्राथमिक वर्ग में गौरव नेगी और सीता प्रथम रहे जबकि आदित्य और कीर्ति को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर जूनियर वर्ग में प्रशांत राणा-अमीषा रावत प्रथम और नितेश-सिमरन पंवार द्वितीय रहे।

सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर में सचिन-अमीषा नेगी प्रथम, अजय बिष्ट-दामिनी द्वितीय, 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में सुमन चौधरी-महिमा राणा प्रथम, पंकज नेगी-वर्षा बिष्ट द्वितीय रहे। मार्च पास्ट प्राथमिक वर्ग में राजकीय आदर्श विद्यालय गौचर प्रथम, पनाई द्वितीय, द ब्रिटिश पब्लिक स्कूल गौचर तृतीय रहा।


मार्च पास्ट जूनियर वर्ग सीक्रेट हाईस्कूल घोलतीर प्रथम, सिटी मांटेसरी द्वितीय रहे और दीप चिल्ड्रन एकेडमी गौचर तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज गौचर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर द्वितीय और जीआईसी गौचर तृतीय रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed