फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ration vendors warned of mass resignation

राशन विक्रेताओं ने दी सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी

Fri, 24 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ration vendors warned of mass resignation
गोपेश्वर में कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जनपद के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि पूर्ति विभाग की ओर से किसी भी गल्ला विक्रेता पर कार्य करने के लिए दवाब बनाया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान हुई बैठक में अध्यक्ष सत्य प्रसाद सेमवाल ने कहा कि एक सितंबर से सस्ता गल्ला विक्रेता लाभांश बढ़ाने, हर महीने मानदेय देने आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। मांगों पर कार्रवाई होने तक वे सरकारी गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे। इस मौके पर कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बगोली, कर्ण सिंह, दिनेश चंद्र, पूरण सिंह रावत, दीपक चंद्र मुनियाल, मान सिंह, धनराज सिंह रावत, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह, राम सिंह, दान सिंह, रमेेश चंद्र, शिव लाल, वीपी खंडूरी, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed