फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ration packets will be available if ration card is not online

राशन कार्ड ऑनलाइन न होने पर मिलेंगे राशन के पैकेट

Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Ration packets will be available if ration card is not online
ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों में सरकारी सस्ते गल्ले के विक्रेताओं ने निशुल्क राशन वितरण शुरू कर दिया है। सामाजिक दूरी बनाते हुए लाभार्थी पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से चावल प्राप्त कर रहे हैं। खाद्यान्न निरीक्षक सुशील ध्यानी ने बताया कि न्याय पंचायत गैरसैंण में 29 दुकानों में राशन बांटा है। शेष 17 दुकानों में भी राशन वितरण किया जाना है। जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं, उन्हें डीलर के माध्यम से आधारकार्ड और बैक खाता की प्रतियां विभाग को उपलब्ध करानी होंगी। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं और जिनके कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं उनकी सूची तैयार कर क्षेत्र के सभी उप राजस्व निरीक्षक कार्डधारकों की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्हें राशन पैकेट बांटेंगे। सभी खाद्यान्न निरीक्षकों को शीघ्र छूटे राशनकार्डों को ऑनलाइन करने को निर्देशित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed