फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ratgaon road opened after six months, villagers set off fireworks

Chamoli News: छह माह बाद खुली रतगांव की सड़क, ग्रामीणों ने की आतिशबाजी

Tue, 17 Dec 2024 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 17 Dec 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Ratgaon road opened after six months, villagers set off fireworks
बारिश के कारण भूस्खलन से बंद हो गया था मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। तहसील के रतगांव की सड़क सुविधा छह माह बाद बहाल हो गई है। यहां डुंग्री के पास बुरसोल गांव के समीप सड़क बंद होने से वाहन नहीं चल रहे थे जिससे ग्रामीणों को थराली आने के लिए 8 किमी से अधिक दूरी पैदल तय करनी पड़ रही थी। सड़क बहाल होने पर रतगांव की चार हजार से अधिक आबादी की आवाजाही आसान हो गई है। सुविधा बहाल होने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
बीते जुलाई माह में हुई बारिश से घटगाड़ नदी में बनाया गया अस्थायी मार्ग बह गया था। साथ ही डुंग्री-रतगांव मार्ग पर बुरसोल गांव के नीचे लगातार भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां नवंबर माह में लोनिवि ने करीब 200 मीटर नई सड़क बनाने का काम शुरू किया लेकिन काम धीमी गति से हो रहा था। बीते 8 दिसंबर को जिलाधिकारी संदीप तिवारी और एसडीएम कमलेश मेहता ने लोनिवि के एसई और ईई के साथ निरीक्षण कर पोकलेन मशीन लगाकर सड़क को दो सप्ताह में खोलने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने दो जेसीबी और पोकलेन मशीन की सहायता से दो सप्ताह पहले ही सड़क खोल दी। इस पर ग्रामीणों ने डीएम और एसडीएम का आभार जताया। रतगांव की चार हजार से अधिक आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इंसेट
सड़क खुली, पुल के लिए भेजा है एस्टीमेट
रतगांव के लिए फिलहाल सड़क मार्ग खोल दिया गया है। जबकि यहां ढाढ़रबगड़ में आई बाढ़ से घटगाड़ नदी का स्पान दो सौ मीटर से अधिक होने से लोनिवि को मोटरपुल का स्पान नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने कहा कि यहां पर वैलीब्रिज बनाने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। उन्होंनें बताया कि रतगांव के लिए बुरसोल और गेरूड़ होते हुये तीन किमी नए मोटर मार्ग का सर्वेक्षण हुआ है। इसके निर्माण के साथ ही मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed