{"_id":"677d29605add0384510571c9","slug":"randoli-and-lodla-xi-won-the-matches-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-111792-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रंडोली और लोदला एकादश ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रंडोली और लोदला एकादश ने जीते मैच
Tue, 07 Jan 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी/नारायणबगड़। दुर्गेश क्रिकेट क्लब भलसों की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में रंडोली एकादश और चोपता गांव में हुए मैच में लोदला एकादश की टीम जीती।
मंगलवार को हुए क्रिकेट मैच में रंडोली एकादश ने 12 ओवरों में 156 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाटू क्लब खेती की टीम 69 रन ही बना पाई। 36 गेंदों पर 13 छक्के और एक चौका जड़ कर 94 रन बनाने वाले रंडोली के नितिन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वहीं नारायणबगड़ के चोपता गांव में चल रहे आदि शक्ति मां गिरिजा भवानी चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को सागर क्लब चोपता की टीम ने 69 रन बनाए। जीत के लिए मैदान में उतरी लोदला की टीम ने भी 69 रन बनाए। इस कारण मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में हुए मुकाबले में लोदला एकादश की टीम ने मैच जीत लिया। मैच में संजय रावत मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद