{"_id":"670bd06df3b82cd75f0185ec","slug":"ram-killed-bali-sugriva-was-crowned-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1001-109721-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राम ने किया बाली का वध, सुग्रीव का हुआ राजतिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राम ने किया बाली का वध, सुग्रीव का हुआ राजतिलक
Sun, 13 Oct 2024 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
गौचर। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित रामलीला के छठे दिन शनिवार शाम को हनुमान की प्रकाट्य लीला और बाली-सुग्रीव युद्ध का मंचन हुआ। श्रीराम की ओर से बाली का वध करने के बाद सुग्रीव का राजतिलक किया गया।
मां नंदा महिला रामलीला योग समिति के बैनर तले आयोजित रामलीला में श्रीराम और लक्ष्मण सीता की खोज में ऋषिमूक पर्वत की ओर जाते हैं और उन्हें देखकर सुग्रीव को शंका होती है। सुग्रीव हनुमान को भेजते हैं ताकि पता चले कि ये लोग कौन हैं। हनुमान ब्राह्मण का रूप धारण करते हैं और राम लक्ष्मण के पास जाते हैं। तब हनुमान को पता चलता है कि ये प्रभु राम हैं तो वह भावुक हो उठते हैं। इसके बाद राम लक्ष्मण सुग्रीव की मुलाकात के बाद बाली महल में सुग्रीव बाली को युद्ध के लिए ललकारते हैं और राम धनुष से बाली का वध कर लेते हैं। इसके बाद सुग्रीव का राजतिलक किया हुआ। इस मौके पर लक्ष्मी शाह, संगीता बहुगुणा और तनुजा मैठाणी आदि लोग मौजूद थे। संवाद