फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rajat got first position in painting competition

पेंटिंग प्रतियोगिता में रजत ने पाया प्रथम स्थान

Sun, 20 Dec 2020 09:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Rajat got first position in painting competition
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और मिशनरी पत्रकारिता के स्तंभ रहे स्व. रामप्रसाद बहुगुणा का जन शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में रजत फरस्वाण प्रथम, अखिलेश कठैत द्वितीय व अनुजपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नंदप्रयाग मुख्य बाजार स्थित बहुगुणा स्मारक पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि नंदप्रयाग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्व. बहुगुणा के नाम से संचालित करने के लिए शासन से वार्ता की जाएगी। पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि स्व. बहुगुणा मिशनरी पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के जरिए डोली, पालकी, कुली बेगार प्रथा के खिलाफ भी मुखर हुए थे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, डा. जगदीश वैष्णव, समीर बहुगुणा, तेजवीर कंडेरी, नरेंद्र कठैत शैलेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed