फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Raised demand for improvement of Khainuri road which was in bad shape due to disaster.

Chamoli News: आपदा से बदहाल खैनुरी सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई

Sat, 10 Feb 2024 04:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for improvement of Khainuri road which was in bad shape due to disaster.
फोटो
विज्ञापन




चमोली। सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीणों का पिछले एक माह से चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीण पांच जनवरी से गांव के पास प्रतीक्षालय में आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक अपर चमोली-खैनुरी सड़क पर सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि पिछले पांच साल से सड़क आपदा से बदहाल स्थिति में है। उन्होंने शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कार्य करने, सड़क को आरटीओ पास करने, सड़क को पीएमजीएसवाई से हटाकर लोनिवि को हस्तांतरित करने, ग्रामीणों की नाप भूमि का मुआवजा शीघ्र दिए जाने की मांग उठाई है। इस मौके पर रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, सोबत सिंह, खीमसिंह, मनोज सिंह, जयवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed