{"_id":"60280ddf8ebc3ee94422c6a1","slug":"railway-work-was-not-allowed-in-sewai-even-on-second-day-karnpryag-news-drn370715148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाई में दूसरे दिन भी नहीं होने दिया रेलवे का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवाई में दूसरे दिन भी नहीं होने दिया रेलवे का काम
सिवाई में प्रभावितों से वार्ता करते अधिकारी।
- फोटो : KARNPRYAG
Link Copied
अधिग्रहीत की गई भूमि का उचित मुआवजा और रेलवे में रोजगार की मांग को लेकर रेल परियोजना प्रभावित काश्तकारों ने सिवाई गांव में दूसरे दिन भी परियोजना का काम नहीं होने दिया। गुस्साए ग्रामीणों से वार्ता के लिए पटवारी और तहसीलदार पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उनके साथ बैठक करने से साफ मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वे मानने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का सिवाई में स्टेशन बन रहा है। मजदूर और मशीनें दिन-रात काम में लगी हैं। सरकार ने ग्रामीणों से रेलवे के लिए जमीन खरीदी है, लेकिन ग्रामीण रेलवे की ओर से अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे को लेकर नाराज हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मुआवजा वितरण में समानता नहीं है। किसी क्षेत्र को ज्यादा और किसी को कम दिया जा रहा है। शुक्रवार को बैठक का बहिष्कार करने के बाद शनिवार को भी पटवारी और तहसीलदार ग्रामीणों को मनाने गए, लेकिन उन्होंने मांगे पूरी न होने तक मानने से साफ मना किया और काम नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मुआवजा सहित प्रभावित परिवारों को रेलवे में रोजगार दिया जाए। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी बात करने आएं। इस मौके पर रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, प्रधान रेखा देवी, क्षेपंस रमेश लाल, संदीप चौहान, गौतम रावत, विनीता देवी और दिगपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।