फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Raghupati Raghav Raja Ram... Mahatma Gandhi remembered with bhajan

Chamoli News: रघुपति राघव राजा राम... भजन से महात्मा गांधी को किया याद

Wed, 02 Oct 2024 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Oct 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Raghupati Raghav Raja Ram... Mahatma Gandhi remembered with bhajan
धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
विज्ञापन

संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम हुए। सरकारी कार्यालयों, राजकीय भवनों व संस्थाओं में ध्वज फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। जिला कार्यालय परिसर में डीएम संदीप तिवारी ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... गाया गया।
वहीं स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में 34 स्वयं सहायता समूहों ने प्रतिभाग किया जिसमें संकल्प स्वयं सहायता समूह प्रथम, महादेव समूह दूसरे और आस्था समूह तीसरे स्थान पर रहा। वहीं नगर पालिका के स्वच्छता के ब्रांड अंबेसडर शांति प्रसाद भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला सेमवाल, पर्यावरण मित्र तुलवा राम, संजीव, महेश, सतेंद्र, चयन, पदमेंद्र सहित पालिका के कर्मी चंद्रमोहन पंवार, संदीप सिंह, विजय लक्ष्मी, राहुल तिवाडी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर पुलिस की ओर से सभी थाना चौकियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं पीजी कॉलेज पोखरी के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भी कार्यक्रम हुए। उधर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राज राम... भजन गाया। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आयुष नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सचिव राहुल धुनियाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी मौजूद थे। वहीं पीजी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. वीएन खाली ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं है अपितु विचार हैं। इस दौरान उत्तराखंड देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत सीड फंड पुरस्कार में 75,000 की राशि प्राप्त करने वाली छात्रा साहिबा एवं आरजू को सम्मानित भी किया गया। संचालन डॉ आरसी भट्ट ने किया। वहीं तहसील, जीआईसी, लंगासू, सिमली, नौटी में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


जागरूकता रैली निकाली
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/तिलवाड़ा/गुप्तकाशी/ऊखीमठ। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना और नमामि गंगे इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर एनएसएस के नोडल श्रीकांत नौटियाल, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने विचार रखे। वहीं, सह कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनीता असवाल कंडारी, डाॅ. अंजिता पांडेय ने रघुपति राघव राजा राम...भजन का पाठ किया। कार्यक्रम में रामलीला के तहत श्रीराम के वनगमन लीला का मंचन भी किया गया। दूसरी तरफ पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य डाॅ. दिलीप सिंह बिष्ट और एनएसएस के वरिष्ठ प्रभारी डाॅ. बीके शर्मा ने विचार रखे। इधर, जीआईसी रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, तिलकनगर, रतूड़ा, मालतोली, बसुकेदार, दैड़ा, मनसूना आदि में कार्यक्रम मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


50 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में नगर पंचायत ने विशेष सफाई अभियान चलाया और कूड़ा एकत्रित किया। इस मौके पर 50 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से केदारपुरी को स्वच्छ व सुंदर रखने में सहयोग की अपील की। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि केदारनाथ में तैनात पर्यावरण मित्रों को समय-समय पर जैकेट, रेनकोट, दस्ताने भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, केदार सभा के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित उमेश पोस्ती, पुरुषोत्तम तिवारी, लक्ष्मी नारायण जुगराण आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed