फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Radiologist should be deployed in district hospital and CHC

Chamoli News: जिला अस्पताल और सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाए

Sat, 12 Aug 2023 04:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Radiologist should be deployed in district hospital and CHC
फाेटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग उठाई है। जिला चिकित्सालय में भी एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की गई है।


नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण वे ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी संभाल रहे हैं। अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों के चलते कई बार अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने जिला चिकित्साल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रेडियोलॉजिस्ट तैनाती की मांग की है। नंदानगर, गैरसैंण व पोखरी जैसे बड़े कस्बों के स्वास्थ्य केंद्रों में भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed