{"_id":"65d1e7470c46f8e638078f60","slug":"questions-raised-on-the-quality-of-tiles-being-laid-on-the-road-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104616-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रास्ते पर बिछाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रास्ते पर बिछाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Sun, 18 Feb 2024 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 18 Feb 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जोशीमठ। नगर पालिका जोशीमठ की ओर से रविग्राम वार्ड के गोरंग मोहल्ले में पैदल रास्ते पर बिछाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि टाइल्स बिछाने के कुछ समय बाद ही उखड़ने लगी।
गोरंग मोहल्ले में नगर पालिका जोशीमठ की ओर से करीब सात लाख की लागत से बीते अक्तूबर माह से टाइल्स बिछाने का काम किया जा रहा है लेकिन टाइल्स कई जगहों पर उखड़ने लग गई। अशोक सकलानी का कहना है कि रास्ते पर अभी तक जितना काम हुआ है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। उन्होंने काम की गुणवत्ता के जांच की मांग की। वहीं इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पंवार का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जेई को कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए गए हैं। गुणवत्ता में खामियां पाई जाती हैं तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। संवाद