फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Quarantine violation will be fined ten thousand

क्वारंटीन के उल्लंघन पर लगेगा दस हजार का जुर्माना

Thu, 28 May 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Quarantine violation will be fined ten thousand
सिलपाटा ग्राम सभा के लंगटाईं गांव के लोगों ने 14 दिन के क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों पर दस हजार रुपये जुुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने प्रधान का कहना न मानने वाले प्रवासी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव भी पास किया। कहा कि सरकार ने प्रवासियों को सात दिन क्वारंटीन में रखने की नई गाइड लाइन बनाई है, जो ठीक नहीं है। हमारे गांव में आने वाला हर प्रवासी 14 दिन के लिए क्वारंटीन होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लंगटाईं गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाहर से आने वाले व्यक्ति को पहले की तरह 14 दिन क्वारंटीन सेंटर में रहना पड़ेगा। यदि किसी व्यक्ति ने इसका उल्लंघन किया तो 10 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। सिलपाटा क्षेत्र के गांवों में पंचायत के निर्णयों की हमेशा बड़ी भूमिका रही है और इसे हर ग्रामीण गंभीरता से भी मानता है। ग्राम प्रधान रेखा देवी, गोकुल सिंह, लाल सिह, पंचम सिंह, गोविंद सिंह, विशेश्वर, गोविंद सिंह, महेंद्र, अवतार, रतन, गोपाल, नरेंद्र, त्रिलोक, राजे सिंह आदि ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed