{"_id":"64e9fcedea96e1c7cd0fa234","slug":"pulkit-arya-was-brought-to-the-district-hospital-for-health-test-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1881-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पुलकित आर्य को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पुलकित आर्य को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया जिला अस्पताल
विज्ञापन
फोटो
पुलकित के दांतों में हो गया इंफेक्शन, आज पौड़ी जेल ले जाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली के पुरसाड़ी कारागार में बंद अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य को पुलिस की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। बताया जा रहा है कि पुलकित को दांत में दर्द की शिकायत है। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच करीब पौने ग्यारह बजे पुलकित को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके दांतों का इलाज किया और दवाई दी।
पुरसाडी जिला कारागार के डिप्टी जेलर नईम अब्बास ने बताया पुलकित आर्य के दांतों में पिछले कई दिनों से दर्द चल रहा है। उसके दांतों में इंफेक्शन हो गया है। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर उसे पुलिस सुरक्षा के साथ जिला अस्पताल लाया गया। पुलकित रविवार को कोटद्वार के लिए रवाना होगा।