{"_id":"677d637cd95850fa6807c9ca","slug":"publicity-material-posted-on-government-properties-removed-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-588641-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटवाई
Tue, 07 Jan 2025 10:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका चुनावों के कारण प्रत्याशियों की ओर से सरकारी संपत्तियों पर लगाई गई प्रचार सामग्री को हटवाया गया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए पोस्टर, बैनर आदि को हटा दिया गया है। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि नगर में पालिका चुनावों को लेकर आचार संहिता लगाई गई है। ऐसे में कोई भी प्रत्याशी या उनके समर्थक सरकारी संपत्तियों पर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री न लगाएं। सभी प्रत्याशी और अन्य लोग आचार संहिता का पालन करें। संवाद