फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protesters took out a silent procession in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में आंदोलनकारियों ने निकाला मौन जुलूस

Wed, 06 Aug 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 Aug 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Protesters took out a silent procession in Badrinath
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में बदरीश संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। समिति से जुड़े लोगों ने उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और मौन जुलूस निकालकर अपना आंदोलन जारी रखा। बदरीनाथ धाम में विभिन्न मांगों को लेकर बदरीश संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से तीन दिन से धाम में आंदोलन चल रहा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीतांबर मोल्फा ने बताया कि समिति के लोग ब्रह्मकपाल पहुंचे और यहां उत्तरकाशी की आपदा में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नगर में मौन जुलूस निकाला गया। इस दौरान आलोक मेहता, कौशल भंडारी, रामनारायण भंडारी, नवीन मेहता, प्रवीन ध्यानी, भानु प्रताप, मंजू देवी, शीतल देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed