फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against the contractual practice in the Jaljeevan Mission

जलजीवन मिशन में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Protest against the contractual practice in the Jaljeevan Mission
केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पेयजल लाइन से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों को ठेकेदारों से करवाने का चमोली जिले के ग्राम प्रधानों ने विरोध किया। जिला प्रधान संगठन ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि पूर्व में ग्राम पंचायतों के जरिए ग्राम समिति पेयजल योजनाओं का निर्माण करवाती थी, जिसे लोग अपनी जरूरत के अनुसार बनाते थे। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना में ठेकेदारी प्रथा को रोका नहीं गया तो ग्राम प्रधान सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूनम बर्तवाल प्रधान दुगडी कांडई, जगजीवन सिंह प्रधान बमियाला, सुखदेव सिंह प्रधान गलराम रांगातोली, विनोद राणा ग्राम प्रधान सरतोली, सरोजनी देवी प्रधान बंणद्वारा, नीरज बिष्ट ग्राम प्रधान ग्वाड़, मोहन नेगी उप प्रधान ईराणी, ललित मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सितंबर में देहरादून कूच की चेतावनी
ऊखीमठ। भी ग्राम प्रधान संगठन ने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाने की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार ने अगर अनुबंध निविदा प्रक्रिया को वापस नहीं लिया तो ग्राम प्रधान सितंबर में देहरादून कूच के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि जल, जीवन मिशन में होने वाले निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने की मांग की जा रही है। बैठक में संरक्षक संदीप पुष्पवाण, मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह नेगी, हर्षवर्धन सेमवाल, विजयपाल सिंह नेगी, मनोरमा देवी, गुड्डी देवी, दिव्या देवी, विनिता देवी, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed