फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Prohibition on carriage of private vehicles

प्राइवेट वाहनों के सवारी ढोने पर लगे रोक

Wed, 23 Mar 2022 04:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on carriage of private vehicles
पर्वतीय टैक्सी-मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन नवानी ने प्राइवेट वाहनों के सवारी ढोने पर रोक लगाने की मांग उठाई। उन्होंने परिवहन आयुक्त को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश प्राइवेट वाहन सवारियां ढो रहे हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही कई टैक्सी-मैक्सी वाहन बिना रोटेशन के चल रहे हैं, जिससे सभी टैक्सी यूनियनों पर प्रभाव पड़ रहा है। डीजन-पैट्रोल व वाहनों के पार्ट्स की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि होने से भी वाहनों का संचालन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने टैक्सी-मैक्सी वाहनों का किराया 40 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की, जिससे वाहनों का संचालन व संस्था के सदस्यों की रोजी-रोटी चल सके। कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संघ वाहनों का संचालन बंद करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed