{"_id":"6959578d08720d4bef09dca8","slug":"profit-available-after-joining-farmer-registry-agristack-chamoli-news-c-5-1-drn1086-871209-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फार्मर रजिस्ट्री एग्रीस्टैक से जुड़ने पर ही मिलेगी किसान सम्मन निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फार्मर रजिस्ट्री एग्रीस्टैक से जुड़ने पर ही मिलेगी किसान सम्मन निधि
Sat, 03 Jan 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भविष्य में केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री एग्रीस्टैक के अंतर्गत पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एग्रीस्टैक योजना शुरू की है, जिसके तहत प्रत्येक किसान को डिजिटल किसान पहचान (डिजिटल फार्मर आईडी) दी जाएगी। इससे किसान की भूमि, बोई गई फसल और अन्य कृषि गतिविधियों की जानकारी लिंक होगी। योजना के माध्यम से किसान पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि डिजिटल फार्मर आईडी से किसानों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, फसल बीमा, ऋण और अनुदान जैसी सुविधाएं समय पर उपलब्ध होंगी और कागजी कार्यवाही में भी कमी आएगी। इसके अलावा मौसम पूर्वानुमान, कृषि तकनीकी सलाह और बाजार भाव की जानकारी डिजिटल माध्यम से मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को जिला सभागार में संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा और 6 जनवरी से 15 फरवरी तक जनपद के तीनों विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कराई जाएगी।