{"_id":"654b89621d602756cb0ca0b4","slug":"procession-taken-out-for-two-kilometers-for-road-improvement-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3098-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के लिए दो किमी तक निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के लिए दो किमी तक निकाला जुलूस
Wed, 08 Nov 2023 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
चमोली के खैनुरी गांव में सड़क सुधारीकरण की मांग पर क्रमिक अनशन करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
खैनुरी के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
14वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी-
चमोली। चमोली-खैनुरी (9 किमी) मार्ग के सुधारीकरण सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को दो किमी तक जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। वहीं ग्रामीणों ने 14वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा।
बुधवार को ग्रामीणों ने सुबह अनशन स्थल पर बैठक की। इसके बाद सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव से दो किलोमीटर तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के लिए उनका आंदोलन इस साल के जनवरी माह से चल रहा है लेकिन जोशीमठ आपदा के कारण आंदोलन स्थगित करना पड़ा था। कहा गया कि अब सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू होने के बाद ही आंदोलन स्थगित करेंगे। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने कहा कि सड़क निर्माण के बाद से ही बदहाल स्थिति में है। कई जगहों पर भू-धंसाव से सड़क उबड़ खाबड़ बनी है। इस मौके पर रघुवीर सिंह रावत, संदीप सिंह फरस्वाण, गोविंद सिंह, पान सिंह, अनिल, वीरेंद्र, खीम सिंह, भागीरथी देवी, अंशु, अभिषेक, जय प्रकाश, रेखा, सरस्वती, सुशीला, दीपा, आरती, सुलोचना, पवित्रा देवी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
कोट
- लगातार आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। सड़क सुधारीकरण का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। गत वर्ष भी आपदा मद से सड़क पर सुधारीकरण कार्य किए गए। अब शासन स्तर पर बजट आवंटित होने के बाद ही सड़क का ट्रीटमेंट किया जाएगा। - डॉ. दीपक सैनी, एसडीएम, चमाेली।