{"_id":"61bf5b3e7122ea2b793f24e9","slug":"priority-will-be-to-make-chamoli-drug-free-choubey-gopeshwar-news-drn399244388","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली को नशा मुक्त बनाना रहेगी प्राथमिकता : चौबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली को नशा मुक्त बनाना रहेगी प्राथमिकता : चौबे
विज्ञापन
चमोली की नई पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी श्वेता चौबे ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी
गिनाईं। उन्होंने कहा कि चमोली को नशा मुक्त करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके लिए उन्होंने सभी सीओ और एसओ.एसचओ को सख्त रूप अपनाने के
निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ी जिले में शराब की तस्करी पर भी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा।
रविवार को एसपी श्वेता चौबे ने सभी सीओए कोतवाली और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी आपस में सामंजस्य
बनाकर काम करें। शहरों और पहाड़ी रास्तों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए भी प्रयास किया जाए। साथ ही उन जगहों को चिन्हित किया जाए। जहां पर दुर्घटना का खतरा अधिक रहता है। ऐसी जगहों पर सुरक्षात्मक प्रबंध करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाया जाए। इसके अलावा साइबर अपराध व महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा। महिला हेल्पलाइन को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चमोली जिला सामरिक दृष्टि से संवेदनशील है। इसको देखते हुए आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। श्वेता चौबे वर्ष 2019 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले वह देहरादून में एसपी सिटी, एसपी देहात आदि का पदों पर रह चुकी हैं। एसपी चौबे के पास सीआईडी देहरादून सेक्टर का भी चार्ज रहा है। हाल में वह पुलिस मुख्यालय देहरादून में एसपी लॉ एंड ऑर्डर के साथ.साथ प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस का काम भी देख रहीं थीं।