फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Preparations should be made to deal with disaster: Chief Minister

आपदा से निपटने के लिए हो पूरी तैयारी : मुख्यमंत्री

Sat, 27 Mar 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Preparations should be made to deal with disaster: Chief Minister
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेते हुए अधिकारियों को आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऋषि गंगा की आपदा में लापता लोगों की खोज एवं प्रभावितों को मुआवजा वितरण के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि रैणी और तपोवन में लगातार लापता लोगों की खोज की जा रही है। तपोवन इंटेक एडिट टनल में 206 मीटर तथा एसएफटी में भी 42 मीटर तक मलबा साफ किया जा चुका है। 40 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जा चुकी है। मृतक छह लोगों की सूची जारी की जा चुकी है जबकि अन्य 28 प्रकरणों में दस्तावेज तैयार हो चुके हैं। ऋषिगंगा के उद्गम पर बनी झील के बारे में जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि केंद्रीय टीम की ओर से आजकल झील के संबंध में निरीक्षण किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, एसडीएम कुमकुम जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed