फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Prayer for liberation from Corona on Eid

ईद पर कोरोना से मुक्ति की मांगी दुआ

Mon, 25 May 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Prayer for liberation from Corona on Eid
कोरोना वायरस और लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच सोमवार को ईद का त्योहार मनाया गया। गढ़वाल के विभिन्न जगहों पर मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज घर पर ही अदा की और कोरोना से मुक्ति की दुआ मांगी। फोन से एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गोपेश्वर में ईदगाह में जाने के बजाए लोगों ने अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा की। अब्दुल खालिक, नूरदीन खान, फिरोज खान, शबाब मोहम्मद और ईरफान ने कहा कि ईद हमारे जीवन में भाईचारा और शांति लाए। ईद पर कोरोना से मुक्ति और देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी। जोशीमठ, चमोली और घाट क्षेत्र में भी मुस्लिम भाइयों ने ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में भी घरों में ही नवाज पढ़ी गई और फोन से एक-दूसरे को बधाई दी। घरों में भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। उधर, कांग्रेस पार्टी के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मासूंम खा ने जिलेवासियों को ईद की बधाई दी। वहीं पौड़ी में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सादगी से ईद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने पैसे इकट्ठे कर कोरोना योद्धाओं को कोल्ड ड्रिंक की भेंट
नई टिहरी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद सादगी से मनाई। बच्चों ने ईदी के पैसों से कोरोना से निपटने के लिए ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य, पुलिस और सफाई कर्मियों को कोल्ड ड्रिंक भेंट की। ईमाम मुक्ति जुबेर गढ़वाली समेत पांच लोगों ने बौराड़ी स्थित जामा मजिस्द में नमाज पढ़ी। इस दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया, जबकि अन्य लोगों ने घरों में नमाज अदा की। जामा मजिस्द के पूर्व सदर मुशर्रफ अली, पूर्व दर्जाधारी याकूब सिद्दीकी, फारूख शेख अबरार अहमद, मुर्तजा बेग, सरताज अली, सकील अहमद, असगर अली, मुशब अली, मुआज अली, अनस रहमान, जीशान खान, मुशेब हसन, जीशान शेख आदि ने घरों में नमाज दा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed