{"_id":"61c1d5772bf92073f33d66e9","slug":"pranjali-in-solo-dance-ganga-group-first-in-jhumailo-gopeshwar-news-drn399387627","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नृत्य में प्रांजली, झुमैलो में गंगा ग्रुप प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नृत्य में प्रांजली, झुमैलो में गंगा ग्रुप प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल गीत और सामूहिक नृत्य झूमैलो का आयोजन किया गया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रांजली शाह प्रथम, प्रियंका द्वितीय और सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गीत प्रतियोगिता में पवन ग्रुप प्रथम, भागीरथी द्वितीय और नंदाकिनी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। झूमैलो में गंगा ग्रुप प्रथम, जमुना द्वितीय और सरस्वती ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि नमामि गंगे योजना से दूषित हो चुकी नदियां धीरे-धीरे साफ हो रही हैं। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा. भालचंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक, गीत और नृत्यों के जरिए आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं महाविद्यालय जोशीमठ में नमामि गंगे की ओर से गंगा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विष्णुप्रयाग में नदी में साफ सफाई की गई और एकत्रित कूड़े का निस्तारण किया गया। सफाई कार्यक्रम के बाद नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता हुई। नुक्कड़ नाटक में गंगा ग्रुप प्रथम, यमुना द्वितीय और भागीरथी तृतीय स्थान पर रहा। गंगा स्वच्छता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अनन्या जैन प्रथम, संदीप द्वितीय और शिवम पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा. जीके सेमवाल, अरुण कुमार, राजेंद्र राणा, धीरेंद्र सिंह, किशोरी लाल, नवीन पंत, रणजीत सिंह, शिवप्रसाद सकलानी और करीना डिमरी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।