फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pradhans gave memorandum to PWD for road improvement

Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के लिए प्रधानोंं ने लोनिवि को दिया ज्ञापन

Fri, 28 Jul 2023 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Jul 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Pradhans gave memorandum to PWD for road improvement
श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के प्रधानों ने पैंडुला, अमरोली, कंणोली, मैखंडी मार्ग का सुधारीकरण न करने पर लोनिवि के खिलाफ आक्रोश जताया और सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क के सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकसाल के नेतृत्व में ग्रामीण लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के सहायक अभियंता मनीष कुमार से मिले। प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले पैंडुला-मैखंडी मार्ग की नालियों की सफाई न होने पर बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है जिस कारण कई स्थानों पर तालाब, कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में यहां से आवाजाही के दौरान वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। सड़क के पानी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैंडुला का पुश्ता भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मौके पर प्रधान कणोली रश्मि देवी, प्रधान पाब बिमला देवी, प्रधान मैखंडी मीनाक्षी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed