{"_id":"5f0c8fa28ebc3e63750f64ea","slug":"pradhans-boycott-virtual-dialogue-with-cm-gopeshwar-news-drn3499126159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने सीएम से वर्चुअल संवाद का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने सीएम से वर्चुअल संवाद का बहिष्कार किया
विज्ञापन
गर पालिका गोपेश्वर के सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजे?
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से ग्राम प्रधानों के साथ होने वाले ऑनलाइन संवाद का पोखरी ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार किया। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने बताया कि मनरेगा में सामान खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को लेकर ग्राम प्रधान नाराज हैं। इसे समाप्त किया जाए। साथ ही ग्राम प्रधानों को कोरोना वॉरियर्स घोषित किया जाए। उन्होंने प्रधानों का मानदेय बढ़ाने, डोंगल सिस्टम ठीक कराने, गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए हर गांव में टेक्निकल स्टाफ की तैनाती करने की मांग की। कहा कि मांगें पूरी नहीं होती वह इस प्रकार के संवाद का बहिष्कार जारी रखेंगे।
प्रधान संगठन ने सीएम के ई-संवाद कार्यक्रम का विरोध
मांगों के निराकरण को अपने-अपने घरों में दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडीसौड (टिहरी)। प्रधान संगठन ने सोमवार को मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित ई-संवाद वर्चुअल कार्यक्रम का विरोध किया है। संगठन ने कहा कि जब तक प्रधानों की 11 सूत्री मांगों का निराकरण नहीं हो जाता है, तब तक सीएम के ई-संवाद कार्यक्रम का विरोध करते रहेंगे।
थौलधार प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह रणा ने बताया कि सोमवार को सीएम ने प्रधानों के साथ ई-संवाद वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन प्रधान संगठन की मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदेशभर के प्रधानों ने सीएम के ई-संवाद कार्यक्रम का बहिष्कार कर विरोध स्वरूप अपने-अपने घरों में धरना दिया। धरना देने वालों में जौनपुर ब्लाक अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, भिलंगना के दिनेश भजनियाल, कीर्तिनगर के जवाहर सिंह, प्रतापनगर के लोकपाल कंडियाल, प्रधान सोबन, बेरगणी के प्रधान संदीप सिंह, धनपाल कठैत, दीवान पडियार, गबर नेगी, सुरेश राणा, जमनोत्री देवी, बबीता रमोला, मोहन सिंह, संगीता रावत, मालती भंडारी, सीता देवी, विनोद रावत, सुशीला चैहान, राबिया बानू, देवचंद रमोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम के वर्चुअल क्लास का किया बहिष्कार
देवाल। मनरेगा व राज्य वित्त की धनराशि का भुगतान न होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम के वर्चुअल क्लास का बहिष्कार किया। सीएम की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ राइंका मुंदोली, बोरागाड़ व मेलखेत में वर्चुअल क्लास होनी थी, लेकिन इसमें कोई भी पंचायत प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। बीईओ जीडी कुनियाल ने बताया कि तीनों इंटर कालेज में ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर, जिपं सदस्यों ने भाग नहीं लिया।
संवाद--
प्रधान संघ थराली ने नहीं किया प्रतिभाग
थराली। प्रधान संघ थराली द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री के ई संवाद कार्यक्रम का पूर्ण बहिस्कार किया। प्रधान संघ थराली के अध्यक्ष डा0 जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला। कोरोना संक्रमण के चलते गांवों में विकास कार्य ठप्प हैं और सरकार ने मनरेगा में भी कार्य नहीं किये हैं साथ ही मनरेगा में मजदूरों की मजदूरी भी नहीं बढाई गयी है। क्वारेंटीन सेंटरों की व्यवस्था में खर्च किये गये प्रधानों की धनराशि भी अभी तक नहीं मिली है। लिहाजा ई कार्यक्रम से क्या फायदा इसलिए सभी प्रधानों ने इस बात पर सहमति जताई कि इस कार्यक्रम में भाग न लिया जाय।
25 ग्राम प्रधानों ने वर्चुअल क्लास में लिया भाग
नारायणबगड। वर्चुअल क्लास के संबोधन के लिए 77 ग्राम पंचायतों को न्याय पंचायत स्तर पर छह केंद्रों में स्थापित किया गया था। जिसमें राइंका रैंस चोपता केंद्र में किसी भी प्रधान ने भागीदारी नहीं की। जीआईसी व जीजीआईसी नारायणबगड केंद्र में 12, असेड सिमली केंद्र में पांच, पैतोली व हरमनी के केंद्रों में आठ प्रधान वर्चुअल क्लास में शामिल रहे।
‘आत्मनिर्भर भारत के लिए
गांवों का विकास जरूरी’
सीएम ने किया ई-संवाद, कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने पर दिया जोर
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ई-संवाद किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए गांवों के विकास को आवश्यक करार दिया। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कोरोना और डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाए जाने पर जोर दिया।
जिले के विभिन्न स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएम से रूबरू हुए। सीएम ने ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियाें की भूमिका को जरूरी बताया।
इस दौरान गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, डीएम डॉ. आशीष चौहान, जीएम उद्योग विभाग यूसी तिवारी, डीईओ जितेंद्र सक्सेना, डीपीओ हरीश आर्य, हर्षमणि भट्ट, भुवनेश्वर प्रसाद, नरेश जगूड़ी, रणवीर रावत, कैलाश रमोला, संजय पाल, आशा देवी, सुषमा देवी, राजेंद्र रांगड़, प्रधानाचार्य सीमा दत्ता, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, नगर पालिका सभासद देवेंद्र चौहान, सविता भट्ट आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधानों ने किया ई-संवाद का बहिष्कार
उत्तरकाशी। ग्राम प्रधानों ने ई-संवाद कार्यक्रम का बहिष्कार किया। जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप रावत ने कहा कि निजी संस्थाओं के माध्यम से ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिट कराए जाने के विरोध में ऐसा किया गया। संवाद