फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Potholes on Boragad-Choud road

Chamoli News: बोरागाड़-चौड़ सड़क पर हुए गड्ढे

Tue, 05 Aug 2025 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Aug 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Boragad-Choud road
फोटो
विज्ञापन

देवाल। लोक निर्माण विभाग की छह किमी सड़क बोरागाड़-चौड़ की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस सड़क पर कई जगह चार से पांच मीटर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जो बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो गए हैं। वहीं ब्लॉक के देवाल-खेता, देवाल-मुंदोली, ग्वालदम-नंदकेशरी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।

पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी ने बताया कि बोरागाड़-चौड़ सड़क की हालत सबसे खतरनाक बनी है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस सड़क के गड्ढों को भरने और यहां डामरीकरण कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में लगातार भूस्खलन हो रहा है। ग्वालदम-नंदकेशरी सड़क की स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र के लिए वैकल्पिक सड़क का सर्वे कराकर खस्ताहाल सड़क के गड्ढों को भरने की मांग की। वहीं इस संबंध में लोनिवि के एई जेएल टम्टा ने बताया कि बोरागाड़-चौड़ सड़क का सर्वे कर वन टाइम मेंटिनेंस के तहत मरम्मत व डामरीकरण करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed