फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Polling parties stuck in jam for one and a half hours

डेढ़ घंटे जाम में फंसी रहीं पोलिंग पार्टियां

Sat, 12 Feb 2022 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Polling parties stuck in jam for one and a half hours
बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के समीप जाम में फंसे पोलिंग पार्टियों को ले जाते वाहन। - फोटो : GOPESHWAR
ऑलवेदर परियोजना कार्य के कारण शनिवार को दूरस्थ मतदान केंद्रों तक जाने वाली पोलिंग पार्टियां करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही। नंदप्रयाग के समीप एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से इन दिनों हिल कटिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे यहां बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने तत्काल एनएचआईडीसीएल को परियोजना कार्य 15 फरवरी तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गोपेश्वर के पुलिस मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम से बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली ब्लाक के दूरस्थ पोलिंग बूथों के लिए 34 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, लेकिन नंदप्रयाग के समीप बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण यहां वाहनों का जाम लगा रहा। यहां हाईवे के दोनों ओर से करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। जाम में कर्णप्रयाग और थराली क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां भी फंसी रही, जिससे मतदान कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि कुछ पोलिंग पार्टियां देर शाम तक सकुशल मतदान केंद्रों में पहुंच गई हैं। एनएचआईडीसीएल के साथ ही अन्य निर्माणदायी संस्थाओं को सड़कों पर हिल कटिंग व डामरीकरण कार्य को 15 फरवरी तक तत्काल बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके बाद भी कार्य किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में लगी भीड़
नई टिहरी। शनिवार को 463 पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से जिला मुख्यालय में कर्मचारियों का तांता लगना शुरू हो गया। शहर के होटल, रेस्टोरेंट और लॉज में जगह बुक हो गईं, जिससे चुनाव ड्यूटी में आए कर्मचारियों को दिक्कतें भी होने लगी हैं। वहीं कई बार नगर के प्रमुख चौराहों पर लोगों को जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। वहीं वाहनों के चुनाव में लगने से लोगों को आने-जाने में समस्याओं से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed