{"_id":"5b6f4460a4ac80fafebf93ecc2b5a07b","slug":"politician-aggressive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण सत्र पर कांग्रेसियों में उबाल, भाजपा के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण सत्र पर कांग्रेसियों में उबाल, भाजपा के पुतले फूंके
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायकों पर सदन की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को पूरे गढ़वाल मंडल में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर भाजपा के पुतले फूंके।
विज्ञापन
पार्टी ने इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सदन की मर्यादा विपरीत व्यवहार करने वाले भाजपा विधायकों की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
गोपेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर विपक्ष का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि यदि भाजपा गैरसैंण स्थायी राजधानी पर सहमत है तो सदन में विषय को लेकर चर्चा क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
सभा में पार्टी के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, सुरेश डिमरी, मानवेंद्र नेगी, युद्धवीर बर्त्वाल, भीम सिंह, मनमोहन चतुरा और अजय लिंगवाल आदि मौजूद थे।
गौचर। कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी और नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध में प्रदर्शन किया और भाजपा का पुतला फूका।
इस दौरान राजेश्वरी नेगी, इंदु पंवार, रोशनी नेगी, सुरेशी देवी, वसुंधरा नैनवाल, सुनील पंवार, राकेश शैली, मनोज नेगी, कुलदीप सिंह, पंकज भंडारी, अर्जुन नेगी, भीम सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।