फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police XI beat Journalist XI

पुलिस एकादश ने पत्रकार इलेवन को हराया

Sun, 20 Mar 2022 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Police XI beat Journalist XI
पुलिस मैदान में रविवार को पुलिस एकादश और पत्रकार इलेवन के बीच आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में पुलिस क्लब ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच पुलिस टीम की ओर से नरेंद्र कोठियाल रहे। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंट की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन टीम के खिलाड़ी पुलिस के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके और टीम निर्धारित 15 ओवर में मात्र 116 रन ही बना पाई। इसके जवाब में पुलिस एकादश के खिलाड़ियों ने मैदान में उतरते ही छक्के और चौकों की बौछार लगा दी। पुलिस के खिलाड़ियों ने मात्र 7 ओवर में ही सात विकेट से मैच जीतकर विनर ट्रॉफी अपने नाम की। पुलिस की ओर से रविकांत सेमवाल ने चार छक्के और पांच चौके की मदद से 50 रन बनाए। पुलिस टीम की शानदार बल्लेबाजी के चलते सातवें ओवर में ही मैच संपन्न हो गया। मैन ऑफ द मैच नरेंद्र कोठियाल रहे जबकि उद्दीयमान खिलाड़ी का खिताब शिवम पोखरियाल, बेस्ट क्षेत्ररक्षण का खिताब मनोज बिष्ट और बेस्ट बैट्समेन रविकांत सेमवाल रहे। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र रावत, रजपाल बिष्ट, क्रिकेट टीम के कप्तान प्रमोद सेमवाल, जगदीश पोखरियाल, पुष्कर चौधरी, राजा तिवारी, लक्ष्मण राणा, विमल लिंगवाल, पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) नताशा सिंह, सीओ धन सिंह तोमर, विमल प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed