फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police will keep a special eye on wedding vehicles

Chamoli News: शादियों के वाहनों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

Sun, 30 Nov 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 30 Nov 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a special eye on wedding vehicles
बढ़ती सड़क घटनाओं पर पुलिस हुई सतर्क, चलेगा चेकिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलाने के मामले में चमोली पुलिस विशेष अभियान चला रही है। खासकर शादियों के वाहनों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने सभी थानों को इस तरह के मामलों को लेकर सख्ती कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शाम छह बजे से रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

चमोली जिले में नवंबर माह में करीब 13 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिसमें आठ लोगों की मौत और 24 से अधिक घायल हुए हैं। इसमें कुछ एक मामलों में बरातियों को लेकर आ रहे वाहन में चालक की ओर से शराब पीने की बात सामने आई है। वहीं हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने से भी दुर्घटनाएं हुई हैं। इस तरह की दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में शाम छह बजे से रात 10 से 11 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं जो भी इस तरह से वाहन चलाते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed