{"_id":"6781d2474320fe3b7f0bb8bc","slug":"police-station-in-charge-should-be-ready-for-fair-and-peaceful-elections-sp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110161-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुस्तैद रहें थाना प्रभारी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुस्तैद रहें थाना प्रभारी : एसपी
Sat, 11 Jan 2025 10:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो
निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चमोली पुलिस ने कसी कमर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और अन्य शाखा प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान एसपी ने मासिक अपराधों की समीक्षा कर निकाय चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। कहा कि थाना प्रभारी संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण करें और निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें।
उन्होंने निर्वाचन को देखते हुए गश्त बढ़ाने, चेकिंग और निरोधात्मक कार्रवाई करने, जिले के सीमा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए दूसरे जिले के पुलिस अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा। एसपी ने 12 जनवरी को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग संपन्न कराने के निर्देश दिए। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को गश्त के निर्देश दिए। उन्होंने सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र रावत, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।