{"_id":"609e9e118ebc3e25fb16079d","slug":"police-sent-a-team-of-doctors-to-naogaon-area-on-a-message-karnpryag-news-drn378769142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मैसेज पर पुलिस ने नौगांव क्षेत्र में पहुंचाई डॉक्टर्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मैसेज पर पुलिस ने नौगांव क्षेत्र में पहुंचाई डॉक्टर्स की टीम
विज्ञापन
नौगांव के विपिन बिष्ट ने 10 मई को सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से पुलिस प्रशासन को सूचना दी कि उनके गांव के साथ ही आसपास के गांवों में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। अधिकांश लोग कोरोना के डर के कारण डॉक्टर के पास भी नहीं जा रहे हैं। इस पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद ने गौचर की पुलिस टीम को प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को गौचर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान डॉक्टरों की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। क्षेत्र में 50 ग्रामीणों की कोरोना की जांच की गई और उन्हें दवाइयां बांटी गईं। संवाद
गांव में पहुंचाई दवाई
कर्णप्रयाग। मिशन हौसला के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की ओर से आकस्मिक परिस्थितियों में दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। सीओ धन सिंह तोमर ने कहा कि कमेड़ा से फोन आने पर डॉक्टर से सलाह ली गई। इसके बाद गौचर के चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ने दवाई खरीदकर गौचर से 15 किलोमीटर की दूर कमेड़ा गांव भेजी। कहा कि कई जगहों पर बारिश से मार्ग क्षतिग्रस्त था और उसके बावजूद दवाई गांव में पहुंचा दी गई।