फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police Medal Honor to DSP of Chamoli

चमोली के डीएसपी को पुलिस पदक सम्मान

Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police Medal Honor to DSP of Chamoli
धन सिंह तोमर पुलिस उपाधीक्षक चमोली। - फोटो : GOPESHWAR
गणतंत्र दिवस पर चमोली जिले के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) धन सिंह तोमर को राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच अन्य अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक ने उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर चमोली जिले से छह पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें डीएसपी धन सिंह तोमर को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, निरीक्षक नागरिक पुलिस चमोली भास्कर लाल शाह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान पाने वालों में गैरसैंण थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र जखमोला, नंदप्रयाग चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, एसओजी चमोली के कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और एसओजी कांस्टेबल विपिन सिंह शामिल हैं। एसपी श्वेता चौबे ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

चमोली जिले में 73वां गणतंत्र दिवस सादगी के साथ मनाया गया। पुलिस मैदान में परेड का आयोजन किया गया। एसपी श्वेता चौबे ने परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। परेड की कमान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, द्वितीय कमान उपनिरीक्षक कुलदीप कांडपाल, तृतीय कमान उपनिरीक्षक यातायात दिगंबर सिंह उनियाल ने संभाली। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिलाधिकारी और एसपी ने सम्मानित किया, जिसमें राजेंद्र खोलिया प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ, राजेंद्र सिंह रौतेला प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर, उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल, कांस्टेबल सुनील डबराल, विक्रम लखेड़ा, माहेश्वर, फायरमैन विजय चौहान, हेड कांस्टेबल बख्तार सिंह, एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक उमराव सिंह, संग्रह अमीन राजबीर सिंह नेगी शामिल थे। इसके अलावा जिले जोशीमठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट सहित विभिन्न जगह पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं कर्णप्रयाग में दफ्तरों व स्कूल-कॉलेजों व प्रशिक्षण संस्थानों में झंडारोहण किया गया। सिमली, आदिबदरी, थराली, देवाल, लंगासू, नौटी, नंदासैंण, गौचर, गैरसैंण में भी गणतंत्र दिवस सादगी के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर मार्शल विजयपाल राणा को परम विशिष्ट सेवा पदक
नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के नेल्डा गांव निवासी एयर मार्शल विजयपाल सिंह राणा को भारतीय वायु सेवा में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। विजयपाल राणा इसी माह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले साल एक फरवरी को उन्होंने वायुसेना प्रशासन के मुखिया के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था। उन्हें एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में नियुक्ति दी गई थी। साथ ही वायुसेना प्रमुख के प्रमुख सलाहकार भी हैं। एयर मार्शल राणा इस पद पर पहुंचने वाले टिहरी जिले के पहले वायु सेना अधिकारी हैं। एयर मार्शल राणा को सम्मान मिलने पर अजयपाल सिंह राणा, सरला राणा, डा. महेश कुड़ियाल, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, प्रदीप रमोला, प्रधान विजयपाल रावत और राहुल राणा आदि ने खुशी जताई है। संवाद

बर्फ के ऊपर आईटीबीपी के जवानों ने की परेड
जोशीमठ। औली में पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया। औली में बिछी बर्फ की चादर के ऊपर जवानों ने परेड की। इससे पहले उपमहानिरीक्षक यशपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया उसके बाद परेड की सलामी ली। उन्होंने जवानों से पूरे मनोयोग से देश सेवा करने की अपील की। इसके अलावा 520 मेगावाट वाली तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक मुकेश कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed