{"_id":"58e7c4dd4f1c1bdc315b8005","slug":"police-complaint-against-agitators","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली कस्बे में बृहस्पतिवार को की गई तोड़फोड़ के मामले में अंग्रेजी शराब के दुकान संचालकों ने आंदोलनकारियों के खिलाफ कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। अंग्रेजी शराब के दुकान संचालक राकेश चंद्र कंडवाल और संजय कुमार ने कहा कि दुकान में तोड़फोड़ से बहुत नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गोपेश्वर और चमोली कस्बों में खुलने वाली शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और इस दौरान कई पेटी शराब की बोतलें तोड़कर जला दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी राकेश चंद्र तथा संचालक संजय कुमार ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई। कोतवाली चमोली के कोतवाल राजीव रौथाण का कहना है कि टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शराब की दुकान के लिए भवन का आवंटन रद्द
नगर में अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध को देखते हुए नगर पालिका गोपेश्वर-चमोली ने चमोली कस्बे में दुकान संचालन के लिए दिए भवन का आवंटन रद्द कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि चमोली कस्बे में बेरोजगार युवाओं की ओर से अलकनंदा नदी तट पर पालिका से एक माह के लिए भवन की मांग की गई थी।
इस पर पालिका ने नगर से बाहर स्थित भवन युवाओं को आवंटित किए थे। वहां शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा था। महिलाओं के विरोध को देखते हुए तत्काल आवंटन रद्द कर दिया गया है। वहीं गोपेश्वर स्थित दुकान के लिए भवन आवंटन से पालिका अध्यक्ष ने इंकार किया है।