फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pokhari-Karnprayag road is in bad condition even after spending crores

Chamoli News: करोड़ों खर्च के बाद भी पोखरी-कर्णप्रयाग मार्ग बदहाल

Sat, 27 Apr 2024 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 27 Apr 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Pokhari-Karnprayag road is in bad condition even after spending crores
लोनिवि ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन

डेढ़ साल से 27 किमी सड़क पर नहीं हो पाया सुधारीकरण कार्य

पोखरी। करोड़ों खर्च करने के बाद भी पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। सड़क पर अन्य सुधारीकरण कार्य तो दूर अभी तक कार्नर कटिंग का भी काम पूरा नहीं हो पाया है।
सरकार ने पोखरी-कर्णप्रयाग की 27 किमी सड़क पर सुधारीकरण कार्य के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। करीब डेढ़ साल पहले लोनिवि ने आरजेबी कंपनी को सड़क का काम सौंपा। सड़क के अंधे मोड़ों पर कार्नर कटिंग, डामरीकरण, नाली व स्क्रपर, कॉजवे, पुश्ते निर्माण आदि कार्य किए जाने हैं, लेकिन कार्य इतनी धीमी गति से हो रहा है कि डेढ़ साल बाद एक तिहाई कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सड़क पर कार्य की स्थिति को लेकर उपजिलाधिकारी पोखरी कमलेश मेहता ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि निर्माणदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईई संजय सिन्हा का कहना है कि कंपनी ने बहुत कम मजदूर लगाए हैं, जिससे कार्य की गति काफी धीमी है। उन्हें कई बार कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया। स्थिति नहीं सुधरने पर कंपनी से अनुबंध निरस्त करने के लिए एक माह पहले उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। कंपनी को अभी तक चार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed