{"_id":"61af66c9aa9826087b0630a4","slug":"pokhari-fair-declared-as-state-gopeshwar-news-drn398091434","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी मेले को राजकीय घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी मेले को राजकीय घोषित किया
विज्ञापन
पोखरी में शरदोत्सव मेले का रिब्बन काटकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15वें हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव (पोखरी मेला) मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पोखरी मेले को राजकीय मेला घोषित कर मेला समिति को दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक राज्य के हर गांव को सड़क और इंटरनेट से जोड़ दिया जाएगा। सरकार इसका ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुटी है। कहा कि मेरा एक-एक क्षण, एक-एक पल राज्य की एक करोड़ 25 लाख की आबादी को समर्पित किया है। अब उत्तराखंड को हिंदुस्तान का आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी कीं।
पोखरी मुख्य बाजार में आयोजित मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्र कुंवर बर्त्वाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहाड़ में उद्योग स्थापित करने के मानकों का शिथिलीकरण किया है। जब यहां उद्योग धंधे लगेंगे तो रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र नीती और माणा के ग्रामीणों की ओर से तैयार कपड़ों की मांग देश में ही नहीं विदेशों में भी बढ़ रही है। वहीं बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मास्टर प्लान के तहत 245 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पिछले साढ़े चार सालों में पोखरी क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली व अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों का बखान किया। मेला अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने मुख्यमंत्री के सम्मुख नगर पंचायत की समस्याएं गिनाईं और ज्ञापन सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, मीडिया प्रभारी महावीर रावत, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पार्टी मंडल अध्यक्ष बीरेंद्रपाल भंडारी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, भाजपा के जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, अवधेष रावत, हरक सिंह नेगी, कैप्टन रमेश बर्त्वाल, दिग्पाल नेगी, दमयंती रतूड़ी आदि मौजूद थे। संचालन टीपी सती, हर्षवर्द्धन थपलियाल, आनंद सिंह राणा और उपेंद्र सती ने संयुक्त रुप से किया।
इंसेट
नंदा राजजात यात्रा और पांडव नृत्य की प्रस्तुति दी
मेले में बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं ने स्वागत गान के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सेवा इंटरनेशनल संस्था से जुड़ी विभिन्न गांवों की महिलाओं ने नंदा राजजात यात्रा, पांडव नृत्य की झांकियों की प्रस्तुति देकर मेले की रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन
सीएम ने की घोषणाएं
आईटीआई ढाक स्वर्गीय मोहन प्रसाद थपलियाल के नाम से होगा संचालित।
शहीद सैनिक योगंबर सिंह भंडारी की स्मृति में नेल-सांकरी गांव में खोला जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
जोशीमठ गैस गोदाम से रेगढ़ तक सड़क निर्माण।
दशोली ब्लॉक के पलेठी-सरतोली के किमी 7 व 8 का सुधारीकरण व सुरक्षात्मक कार्य।
दशोली के बणद्वारा गांव से कांडई मोटर मार्ग का नवनिर्माण।
दशोली के लुहां-दिगोली मोटर मार्ग से मेहर गांव तकमार्ग का निर्माण।
पोखरी के उडामांडा-सिमखोली-चोपड़ा सड़क से प्रावि विरसण सैरा तक सड़क निर्माण।
उडामांडा-रौता-चोपड़ा सड़क के नलढुंगा से बिरसण गांव तक सड़क निर्माण।
पोखरी-गोपेश्वर सड़क से डुंगर गांव तक सड़क निर्माण।
प्राथमिक विद्यालय सरतोली का उच्चीकरण किया जाएगा।
निजमूला घाटी के दुर्मी घाटी में सचल पशु चिकित्सा केंद्र खोला जाएगा।
सीएम को भेंट की बदरीनाथ की धर्म ध्वजा और अंगवस्त्र
पोखरी। चारधाम देवस्थानम विधेयक को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट की ओर से निरस्त किए जाने पर तीर्थ पुरोहितों व हकहकूकधारियों में खुशी का माहौल है। पोखरी मेले के उद्घाटन पर पहुंचे श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बदरीनाथ की धर्म ध्वजा का प्रतीक, अंगवस्त्र और भगवान बदरीनाथ की चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय डिमरी पंचायत के अध्यक्ष राकेश डिमरी, सचिव राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज डिमरी ,ज्योतिष डिमरी ,सुभाष डिमरी, कांति प्रसाद, उमट्टा के पूर्व प्रधान गिरीश डिमरी, सतीश डिमरी, आशा डिमरी आदि मौजूद थे।
मुझको हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं...
पोखरी। शरदोत्सव मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल की प्रसिद्ध कविता की लाइन माथे के ऊपर चमक रहे नभ के तारे हैं, मुझको हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं... से की। उन्होंने कहा कि पहाड़ की पुरातन संस्कृति और यहां की आवोहवा कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं के केंद्र में थी। प्रसिद्ध कवि राहुल सांस्कृत्यायन ने चंद्रकुंवर बर्त्वाल को काफल पाको उपनाम से नवाजा था।
पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण
पोखरी। पोखरी मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी में 97.30 लाख की लागत से निर्मित पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण के साथ ही बेनीताल में होने वाले तीन दिवसीय स्टार गेजिंग व एस्ट्रो फोटोग्राफी इवेंट का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थल पोखरी में जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह से पर्यटकों को लाभ मिलेगा। संवाद