फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PM's virtual program could not be held in Panch Kedar Kalpeshwar

पंच केदार कल्पेश्वर में नहीं हो पाया पीएम का वर्चुअल कार्यक्रम

Fri, 05 Nov 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
PM's virtual program could not be held in Panch Kedar Kalpeshwar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम के साथ ही कई अन्य जगहों पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन पंच केदार कल्पेश्वर धाम में यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। हेलंग-उर्गम सड़क टूटी होने के चलते यहां वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करने वाली टीम पहुंच ही नहीं पाई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि पंच केदार में वर्चुअल कार्यक्रम न हो पाना भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है, क्योंकि स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि कई बार शासन-प्रशासन से सड़क दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। सड़क दुरुस्त न होने से लोगों को रोज आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि लोगों ने खुद कल्पेश्वर धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और भाजपा सरकार की बुद्धि-शुद्धि की कामना की। इस दौरान अनूप सिंह, लक्ष्मण नेगी, संदीप चौहान, प्रकाश नेगी सहित अन्य युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed