{"_id":"6354411e22aec350fd21fa8c","slug":"pm-modi-was-presented-a-unique-bhoj-patra-by-the-tribal-community-from-niti-mana-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mana Village : पहाड़ के प्रेम से पीएम हुए अभिभूत, महिला सरपंच के अभिनंदन पत्र को सराहा, जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mana Village : पहाड़ के प्रेम से पीएम हुए अभिभूत, महिला सरपंच के अभिनंदन पत्र को सराहा, जताया आभार
Sun, 23 Oct 2022 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:45 AM IST
सार
माणा गांव की सरपंच बीना बड़वाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान उन्हें जो अभिनंदन पत्र सौंपा, उसे प्रधानमंत्री ने अभिभूत कर देने वाला बताया।
विज्ञापन
अभिनंदन पत्र...
- फोटो : ani
विस्तार
माणा गांव की सरपंच बीना बड़वाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान उन्हें जो अभिनंदन पत्र सौंपा, उसे प्रधानमंत्री ने अभिभूत कर देने वाला बताया। यह अभिनंदन पत्र भारतीय जनता पार्टी के जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा ने मलारी (नीती घाटी) के शिक्षक सुरेंद्र सिंह राणा के हाथों भोजपत्र पर लिखवाया था। हरी, लाल और काली स्याही से इस अभिनंदन पत्र को लिखा गया है। अभिनंदन पत्र में प्रधानमंत्री का बदरीनाथ और माणा में पदार्पण पर हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
नीती घाटी के द्रोणागिरी, कागा, गरपक, लाता गांव के जंगलों में भोजपत्र के पेड़ प्राकृतिक रुप से उगते हैं। पहले के जमाने में नीती घाटी के ग्रामीण इन्हीं भोजपत्रों में अपने सगे संबंधियों से पत्राचार करते थे। इन पत्रों पर लिखाई कई वर्षों तक मिटती नहीं है। भोजपत्र कभी खराब नहीं होता है। ये पेड़ करीब 16000 फीट की ऊंचाई में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने भोजपत्र पर लिखे अभिनंदन पत्र के साथ ट्वीट किया है कि अभी जब मैं उत्तराखंड गया तो सीमावर्ती गांव के अपने आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला। वहां मुझे एक महिला सरपंच ने विशेष भोजपत्र भेंट किया, जिसमें उकेरी गई उनकी भावनाएं अभिभूत करने वाली हैं।
विज्ञापन